बड़े भाई को कुदाल से काटने दौड़ा छोटा भाई रोकने आई पड़ोसी महिला को ही काट डाला, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

थाना क्षेत्र के सिमरिया में मंगलवार की सुबह दो सगे भाइयों के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोसी महिला की हत्या कर दी गई।बताया जाता है कि गांव में सुबह करीब 8 बजे दो सगे भाई बिनोद मंडल एवं मनोज मंडल के बीच छत पर बालू चढ़ाने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान छोटा भाई बिनोद मंडल कुदाल लेकर बड़े भाई मनोज मंडल को काटने को दौरा तो अपने बचाव में बड़े भाई घर की सीढ़ी पर चढ़ गया। जहां मनोज मंडल की पत्नी बिनाेद मंडल को शांत कराने के लिए जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों से मिन्नतें कर रही थी। यह देखकर पड़ोस के श्यामसुंदर मंडल की 42 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी विवाद शांत कराने के मंसूबे से बिनोद मंडल के पास गई एवं उसे समझाने का प्रयास की।

कौशल्या देवी ने बिनोद मंडल से कहा कि कुदाल दीजिये, हमको थोड़ा खेत में काम है। आपस में झगड़ा काहे करते हैं। लेकिन विनोद मंडल ने भाई मनोज मंडल को छोड़ बीच-बचाव करने गई महिला कौशल्या देवी के सिर पर ही कुदाल से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी बिनोद मंडल ने जख्मी महिला पर कुदाल से ताबड़तोड़ करीब 8-10 बार प्रहार कर उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। आरोपी बिनोद मंडल ने महिला के शरीर के कई टुकड़े कर दिए।

हत्या के बाद परिवार में मचा कोहराम
वहीं मृतका के पति श्यामसुंदर मंडल ने बताया कि हमलोगों की उससे कोई दुश्मनी नहीं थी। मेरी पत्नी तो झगड़ा शांत कराने गई थी। उसे क्या पता था कि झगड़ा शांत करने में उसकी जान चली जाएगी। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने पीछे दो बेटा एवं एक बेटी छोड़ गई है। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी बार-बार बेहोश होकर गिर रही है। जिसे पड़ोसी ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे थे।

इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष बैजू कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है, आवेदन की प्रतीक्षा की जा रही है।

पुलिस हिरासत में आरोपी युवक।
पुलिस हिरासत में आरोपी युवक।

ग्रामीणों को कुदाल का भय दिखा आरोपी ने किया भागने का प्रयास
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी बिनोद मंडल को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार सिमरिया वार्ड 2 निवासी निर्धारण मंडल के पुत्र मनोज मंडल एवं विनोद मंडल में छत पर बालू चढ़ाने को लेकर विवाद शुरू था। जहां बड़े भाई को कुदाल से काटने जा रहा छाेटा भाई बिनोद मंडल ने शांत कराने गई पड़ोसी कौशल्या देवी की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी।

इसके बाद आस पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बेखौफ बिनोद मंडल घटना स्थल से निकल कर अपने खेत में काम करने लगे। जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ग्रामीणों पर भी कुदाल लेकर दौड़ा। जिसके बाद सभी डर से पीछे हट गए। इसके बाद हत्यारा बिनोद भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतका की रोती बेटी को ढाढस बंधाती ग्रामीण महिलाएं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Y7ddy
via IFTTT

Post a Comment

Mortal Combat Session 2